मानवता की सच्ची परिभाषा
Part 1 मनुष्य होने के क्या लक्षण हैं? सामाजिक तथ्यों पर मानवता हेतु मुख्य दायित्व क्या हैं? आइये जरा इस बात पर विचार करें - जीव होने के मुख्य 4 लक्षण होते हैं- 1- आहार ग्रहण करना 2- स्वास लेना 3- भय एवं संघर्ष 4- प्रजनन आपने अपने जीवन काल में कई प्रकार के जीव-जन्तु तो देखे ही होंगे, रंग-बिरंगे, कद मे बिल्कुल छोटे या अत्यधिक विशालकाय, कई जीव बहुत ही शांत स्वभाव के और कुछ बहुत ही शरारती और कुछ तो इतने ज्यादा वफादार कि हमारे द्वारा किए गए परोपकार को ये तनिक भी नहीं भूलते। हमारी विपदाओं में हमारा साथ कभी नहीं छोड़ते और हमारे लिए यह अपनीं जान की बाजी लगाकर हमें उस परोपकार का फल दे जाते हैं जो हमने कभी इनके लिए किया हो । मनुुष्य के अंंदर जब भी कभी स्वार्थ अपनी चरम सीमा पे पहुुंचा है तब-तब सृृष्टि के मूूल अव्यवों को भारी क्षति पहुुंची है और फिर विनाश हुुआ है । एक समय की बात है- पृथ्वी में चारो ओर मनुष्यों में अहंकार, ईर्ष्या, काम, क्रोध और मोह ने अपना आधिपत्य स्थापित कर दिया था। प्रकृति ने फिर अपना प्रकोप चलाया और संपूर्ण मानव ...